Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2023: झारखंड राज्य की सरकार किसानों की मदद करने के लिए अनेक प्रकार के योजना लाती रहती है। ठीक उसी प्रकार झारखंड सरकार ने इस बार किसानों के लिए फसल बीमा योजना के स्थान पर झारखंड राज्य फसल राहत योजना का निर्माण किया है इस योजना के अनुसार उन किसानों की मदद की जाएगी जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान हो गई है। वह सभी किसानों को हर प्रकार से आर्थिक सहायता करने के लिए सक्षम प्रयास कर रही है।
यदि आप भी एक किसान है और फसल रहत योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस पोस्ट तो अंत तक पढ़ें, हमने इस पोस्ट में योजना से सम्बंधित पूरी जानकारी को अच्छे ढंग से बताया है और साथ ही साथ JRFRY Online Apply करने की पूरी प्रकिया को Step by Step करके बताया हुआ है।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Highlights
योजना का नाम | झारखंड फसल राहत योजना |
राज्य | झारखंड |
उद्देश्य | फसल नुकसान पर की वित्तीय मदद |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
सहायता राशि | 3000 से 4000 रूपए प्रति एकड़ |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
योजना का बजट | 2000 करोड़ |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://jrfry.jharkhand.gov.in/ |
Table of Contents
JFRY Important Dates 2023-24
JRFRY खरीफ 2023 आवेदन शुरू तिथि | 1 अगस्त 2023 |
JRFRY खरीफ 2023 आवेदन अंतिम तिथि | 30 सितम्बर 2023 |
झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है?
झारखंड फसल राहत योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई ऐसी योजना है जो किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुई फसल क्षति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत, यदि किसानों की फसल 30 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक ख़राब होती है, तो उन्हें प्रति एकड़ 3000/- की सहायता राशि व यदि 50 प्रतिशत से अधिक ख़राब होती है, तो प्रति एकड़ 4000/- रुपये सहायता राशि दी जाती है।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना 2023 के उद्देश्य
- किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति की भरपाई प्रदान करना।
- किसानों को अपनी फसलों को पुनः लगाने और उत्पादन शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करना।
- कृषि क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करना।
फसल राहत योजना का मुख्य उद्देश्य है कि झारखंड के किसानों की फसल में जो भी आपदा के कारण नुकसान हुआ है उन किसान भाइयों की आर्थिक सहायता जल्द से जल्द प्रदान की जाए ताकि उनकी स्थिति में सुधार हो।
यह भी पढ़ें: – झारखण्ड विधवा पेंशन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? जाने पूरी प्रक्रिया
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लाभ तथा विशेषताएं (Benefits)
झारखंड सरकार ने इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक बदलाव एवं आपदा के कारण हुए उनके सभी फसल के नुकसान की भरपाई करेगी और साथ ही इस योजना के अन्य लाभ निम्नलिखित हैं –
- झारखंड फसल राहत योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार द्वारा 2000 करोड रुपए का बजट पारित किया गया है जिसमें फसल के हुए नुकसान की भरपाई किसान भाइयों को की जाएगी।
- फसल का 30% लेकर 50% प्रतिशत तक का नुकसान हुआ हो तो 3000 रूपए प्रति एकड़ की सहायता राशि किसान को दी जाएगी।
- फसल 50% से अधिक खराब या नुकसान हो जाती है तो किसान भाई को 4000 प्रति एकड़ की सहायता राशि दी जाएगी।
- यह राशि उनके बैंक के खाते में दी जाएगी ताकि वह अपनी अगली फसल उगाने वह अपने परिवार बाल बच्चों की पढ़ाई एवं अपना घर की सुविधा के लिए भी उपयोग कर सके।
- झारखंड सरकार ने इस योजना के अंतर्गत किसान भाइयों की आय में भी वृद्धि करने के बारे में सोचा है।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना 2023 के लिए पात्रता (Eligibility)
अगर किसान इस योजना में अपना पंजीकरण करना चाहता है तो सरकार के इस नियमों के अनुसार उसे अपना पंजीकरण करना होगा जो नीचे दिए हैं
- पंजीकरण कराने के लिए किस झारखंड का निवासी होना चाहिए तथा उसके पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए होना चाहिए।
- पंजीकरण कराने के लिए किसान भाई की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
- इस सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए किसान भाई का किसी अन्य बीमा योजना में भागीदार नहीं होना चाहिए या फिर किसी अन्य बीमा योजना ना लिया हो।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाई के पास खुद की जमीन या फिर जमीन मालिक की स्वीकृति होनी चाहिए।
- JRFRY पंजीकरण कराने के लिए नीचे बताये हुए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना 2023 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (Documents)
झारखंड फसल राहत योजना में जो किसान आवेदन करना चाहते हैं उन्हें निम्नलिखित कागज या दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। कृपया करके हर एक किसान जो फसल राहत योजना का लाभ लेना चाहता उनके पास निम्नलिखित सारे दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो -6
- जमीन के कागजात खाता या खसरा नंबर
- मोबाइल नंबर जिससे खाता नंबर लिंक हो
- बैंक खाता का विवरण 3 महीने से 6 महीने का
यह भी पढ़ें :- अबुआ आवास योजना झारखण्ड: 3 कमरों वाला पक्का माकन फ्री में पाए, पढ़ें पूरी जानकारी
झारखंड राज्य फसल राहत योजना आवेदन शुल्क (Application Fees)
नया पंजीकरण | 40 रूपए |
पुराना पंजीकरण | 10 रूपए |
e-Kyc शुल्क | कोई शुल्क नहीं |
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online Apply Process
नीचे हमने नए किसान पंजीकरण की प्रक्रिया को बताया है, यह उन किसान भाइयो के लिए है जिन्होंने पहले कभी इस योजना के अंतर्गत अप्लाई नहीं किया है। इस प्रक्रिया को आप अपने फ़ोन या कंप्यूटर द्वारा घर बैठे पूरा कर सकते हैं।
किसान पंजीकरण (JRFRY New Registration)
- फसल राहत योजना 2023 में पंजीकरण कराने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://jrfry.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा
- जैसे ही आप फसल राहत योजना 2023 के पेज पर जाएंगे आपको किसान पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- किसान पंजीकरण ऑप्शन पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
- नया पेज खुलते ही आपको फार्म में मांगी गयी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, बैंक आदि जानकारी को भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद आपको रजिस्टर पर क्लिक करना होगा और इस तरह आपकी किसान पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जयेगी।
JRFRY e-KYC कैसे करें ?
यदि आप पहली बार झारखण्ड फसल राहत योजना में अप्लाई कर रहे हैं तो आपको पंजीकरण के बाद अपना e-KYC करवाना आवश्यक होगा। बिना केवायसी की आप इस योजना में अप्लाई नहीं कर पाएंगे।
e-KYC के लिए आपको अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC) पर जाना है। आपके मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जानकारी के द्वारा बायोमेट्रिक मशीन द्वारा आपका केवायसी को वेरीफाई किया जायेगा। जिसके बाद आप नीचे बताये हुए किसान लॉगिन की प्रकिया द्वारा jrfry 2023-24 online apply कर पाएंगे।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना खरीफ 2023 आवेदन कैसे करें
- झारखंड फसल योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ ।
- होम पेज पर दिए हुए किसान लॉगिन या खरीफ-2023 आवेदन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक लॉगिन पेज खुल जाएगा
- जहां पर आपको अपना मौजूद मोबाइल/आधार नंबर एवं पासवर्ड फील करना होगा।
- इसके बाद कैप्चा कोड भर लॉगिन (login) के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- लॉगिन करते ही आपको अपनी पंजीकरण जानकारियों जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, बैंक आदि की पुष्टि करने के लिए कहा जयेगा।
- पंजीकरण जानकारियों में बदलाव करने के लिए Edit बटन पर क्लिक करें अन्यथा Next कर दें।
- अब आपके सामने JFRY ऑनलाइन फॉर्म आ जयेगा।
- फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी सही से भर दें और दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक अपलोड कर दें।
- एक बार भरे हुए फॉर्म को चेक कर लें फिर नीचे दिए हुए Submit बटन पर क्लिक करें।
- फॉर्म सबमिट होते ही आपको किसान रजिस्ट्रेशन और आवेदन संख्या प्राप्त हो जयेगी।
- इस ऑनलाइन रसीद को डाउनलोड कर के रख लें।
- तो इस तरह आप झारखंड राज्य फसल राहत योजना में अप्लाई कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- झारखंड विधवा पेंशन योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लाभ, योग्यता, दस्तावेज की सम्पूर्ण जानकारी
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online Form Apply Video
झारखंड फसल राहत योजना पावती डाउनलोड करने का तरीका (Online Receipt)
- सबसे पहले आपको झारखंड फसल राहत योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर होम पेज खुल जाएगा
- होम पेज खोलते ही पावती डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा
- पावती डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले फसल मौसम को सेलेक्ट करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप आसानी से पावती को डाउनलोड कर सकते हैं।
JRFRY में संपर्क कैसे करें ?
नीचे हमने दो तरीके बताये हैं, जिनसे आप इस योजना से सम्बंधित सवाल या शिकायत कर सकते हैं।
1.ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें
- ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले झारखण्ड फसल रहत योजना(Jharkhand Fasal Rahat Yojana) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको सबसे ऊपर मेनू में ”शिकायत दर्ज करें” ऑप्शन पर चले जाना है।
- आपके सामने शिकायत दर्ज करने का फॉर्म खुल जयेगा।
- अपना मोबाइल नम्बर और कैप्चा भरने के बाद प्राप्त OTP दर्ज करें।
- अब अपनी शिकायत दर्ज करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा होने पर आपको शिकायत आईडी (Grievance ID) प्राप्त हो जयेगा जिसके द्वारा आप अपनी शिकायत का स्तिथि (Status) देख पाएंगे।
2. नाम व ईमेल द्वारा शिकायत दर्ज करें
नीचे आपको विभाग अनुसार संपर्क हेतु आधिकारिक नाम, ईमेल और पता की सूची मिल जयेगी जिसके द्वारा आप Jharkhand Fasal Rahat Yojana से सम्बंधित सवाल या शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
नाम व पदनाम | ईमेल | पता |
कार्यालय – निबंधक, सहयोग समितियाँ, राँची, झारखण्ड (कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड) | jharkhand.coopregistrar@gmail.com | पशुपालन भवन, तृतीय एवं चतुर्थ तल्ला, खूँटी रोड, हेसाग, हटिया, राँची – 834003 |
श्री प्रदीप कुमार हजारी विशेष सचिव सह सलाहकार, कृषि विभाग, पशुपालन और सहकारिता, झारखंड सरकार | advisercell@gmail.com | पहली मंजिल नेपाल हाउस, डोरंडा, रांची-झारखंड पिन: 834002 |
श्री सुनील कुमार सिन्हा अपर सचिव, कृषि विभाग, पशुपालन व सहकारिता, झारखंड सरकार | agrisoil123@gmail.com | पहली मंजिल नेपाल हाउस, डोरंडा, रांची-झारखंड पिन: 834002 |
मोहम्मद जावेद अनवर इदरीसी उप सचिव, कृषि विभाग, पशुपालन और सहकारिता, झारखंड सरकार | usec003@gmail.com | पहली मंजिल नेपाल हाउस, डोरंडा, रांची, झारखंड पिन: 834002 |
आईसीटी सम्बंधित (ICT)
नाम | ईमेल |
जफर अली | zafar.ali@in.ey.com |
पीएफएमएस संबंधित (PFMS)
नाम | ईमेल |
रंजीत कुमार | spmupfmsjharkhand@gmail.com |
JRFRY सपोर्ट सम्बंधित
नाम | ईमेल |
—– | jrfryhelpdesk@gmail.com |
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Important Links
अधिक जानकारी के लिए | लिंक्स |
---|---|
JRFRY Registration [Direct Link] | Click Here |
JRFRY Login [Direct Link] | Click Here |
Jharkhand Fasal Rahat Yojana (JRFRY) Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
Conclusion
हम आशा करते हैं की आप सभी के लिए यह पोस्ट Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2023 काफी जानकारी भरा और उपयोगपूर्ण रहा होगा, ऐसी ही झारखण्ड राज्य से जुडी विभिन्न जानकारियों के लिए हमसे जुड़े , डीडी झारखण्ड की तरफ से आपको धन्यवाद।
FAQ : झारखंड फसल राहत योजना से सम्बंधित सवाल
झारखंड फसल राहत योजना क्या है?
झारखंड फसल राहत योजना के तहत, किसानों को सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, कीटनाशक हमले, और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
झारखंड फसल राहत योजना की सहायता राशि कब मिलेगी?
झारखंड फसल राहत योजना के तहत सहायता राशि का भुगतान किसान के बैंक खाते में किया जाता है। सहायता राशि का भुगतान आमतौर पर आवेदन करने के 60 दिनों के भीतर किया जाता है।
झारखंड फसल राहत योजना का आवेदन कैसे करें?
झारखंड फसल राहत योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, किसान को झारखंड फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए, किसान को अपने क्षेत्र के कृषि कार्यालय में जाकर आवेदन करना होगा।
झारखंड फसल राहत योजना 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
झारखंड फसल राहत योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 है।
झारखंड फसल राहत योजना द्वारा कितनी सहायता राशि मिलती है?
झारखंड फसल राहत योजना के तहत, यदि किसानों की फसल 30 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक ख़राब होती है, तो उन्हें प्रति एकड़ 3000/- की सहायता राशि व यदि 50 प्रतिशत से अधिक ख़राब होती है, तो प्रति एकड़ 4000/- रुपये सहायता राशि दी जाती है।